
👁 80 views Views
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित सैफी मस्जिद के पास के रहने वाले बिजेंद्र पुत्र धर्मवीर सिंह ने पिलखुवा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से मेरठ के गांव रजपुरा के रहने वाले हैं। बिजेंद्र ने बताया कि उसके बहनोई घर पर आए हुए थे। मामला बीती रात का है जब पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग लाठी -डंडे लेकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए परिजनों को भी जमकर पीटा। बिजेंदर और उसके परिजनों को काफी ज्यादा पीटा। इसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस नामजद तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















