
पिलखुवा: वाहन ने फाटक को मारी टक्कर, बूम हुआ क्षतिग्रस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के जी.एस. फाटक से गुजर रहे एक वाहन ने फाटक के बूम में टक्कर मार दी जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। हालांकि अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फाटक दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
मामला बुधवार का बताया जा रहा है जब एक वाहन जैसे ही जीएस फाटक पर पहुंचा तो चालक ने जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन को दौड़ा दिया। ऐसे में वाहन फाटक के बूम को क्षतिग्रस्त करता हुआ निकल गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया जो मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला जो मामले की जांच में जुट गए हैं।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||


























