पिलखुवा: गाड़ी खड़ी करने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने, सात घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर में सोमवार को गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर में सोमवार को गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। गांव निवासी अंकुर एक कंपनी में गाड़ी चलाता है। शाम को गाड़ी पीछे करते वक्त एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते लाठी डंडे निकल आए। मारपीट के दौरान सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























