
नंदोई पर अश्लील हरकतें करने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक विवाहिता ने दहेज में कार न लाने पर ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने तथा नंदोई पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार व दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरा न होने पर प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो नंदोईयों पर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति सहित नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एक गांव निवासी महिला ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 19 नवंबर 2024 को जिला मेरठ के थाना लोहिया नगर के फतलेपुर पहलवान कालोनी निवासी इरशाद से साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह में मिले दान-दहेज से पति सहित ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















