
दहेज में बाइक नहीं मिली तो बहू को किया प्रताड़ित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज का शिकार हुई हापुड़ की एक बेटी ने अपने मायके में शरण ली है और दहेज लालचियों के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज में 50 हजार रुपये, आभूषण और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के मुंह पर तकिया रखकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीपुर नंगौला निवासी मोनी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 25 अप्रैल 2026 को पिलखुवा के मोहल्ला जटपुरा निवासी संदीप के साथ हुआ था। उसके पिता का 15 साल पहले निधन हो चुका है। इसलिए विधवा मां और भाईयों ने मिलकर किसी प्रकार उसकी शादी की थी। शादी में मिले दान-दहेज से पति संदीप, ससुर कालीचरन, सास सरोज, जेठ जोगिंद्र, जेठानी कुमकुम और देवर कृष्ण खुश नहीं थे। दहेज में में बुलेट बाइक, सोने की अंगूठी और चैन के अलावा 50 हजार रुपए नगद लाने की मांग को लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















