अभिषेक की हत्या के आरोप में निशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मीरा रेती रोड से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर 22 अगस्त को अमरोहा के रहने वाले अभिषेक का लहूलुहान अवस्था में शव मिला था। पुलिस ने सड़क हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में सोमवार को अभिषेक के परिजन थाने पहुंचे और निशांत पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अभिषेक के साथी निशांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा के गजरौला की रहने वाली रजनी उपाध्याय ने कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया कि 22 अगस्त को उसका 23 साल का बेटा अभिषेक घर पर था। इसी बीच उसका साथी निशांत बाइक लेकर कराया और किसी काम के बहाने उसे घर ले आया। महिला का आरोप है कि उसके बेटे अभिषेक की निशांत ने हत्या की है जिसने हादसा दर्शाने का प्रयास किया। इस संबंध में अभिषेक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गढ़ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया था जिसके चार दिन बाद पुलिस ने निशांत के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























