हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडापट्टी में पतंग उड़ाने को लेकर दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला भंडापट्टी निवासी संजय ने बताया कि 24 अगस्त को उसका बेटा शंकर मोहल्ले में ही पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने को लेकर बेटे का मोहल्ले के अजय और कपिल से विवाद हो गया। शोर सुनकर शंकर का भाई गणेश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने दोनों भाइयों को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























