
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के धनोरा रोड पर गौरव की पीट-पीट कर की गई हत्या के मामले में डीआईजी ने संज्ञान लिया है जिनके आदेश के पश्चात बाबूगढ़ थाना में तैनात कुचेसर चोपला चौकी प्रभारी ओमकार गंगवार, पूर्व चौकी प्रभारी नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल शाहिद और इकराम को लाइन हाजिर कर दिया है और पुलिस कर्मियों की भूमिका को लेकर विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई है।
डीआईजी ने एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर को मामले की जांच सौंपी है। जांच का दायरा सिर्फ वारदात के दिन की पुलिस की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि टीम यह भी जांच करेगी की हत्या से पहले भूमि विवाद को लेकर पुलिस के पास क्या सूचनाओं और शिकायत पहुंची? उन पर किस स्तर पर कार्रवाई हुई?
आपको बता दें कि बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर के रहने वाले गौरव त्यागी मंगलवार को एक मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी जा रहे थे कि धनोरा रोड पर कार सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और हथौड़े व लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। देहात पुलिस ने मामले में सात नामजद पर मुकदमा दर्ज किया। देहात पुलिस ने राजवीर और जयपाल को गिरफ्तार कर दिया। वहीं पांचों आरोपी अभी भी फरार है जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
वही डीआईजी के आदेश के बाद बाबूगढ़ थाने में तैनात दो दरोगाओं समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच का सबसे अहम बिंदु यह रहेगा कि हत्या से पहले भूमि विवाद को लेकर पुलिस के पास क्या सूचना और शिकायतें पहुंची थी और उन पर क्या कार्रवाई हुई? अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर को विभागीय जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















