
पिलखुवा: कैंटर व ऑटो की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात करीब 12:00 बजे जिंदल नगर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कैंटर और ऑटो की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात करीब 12:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जिंदल नगर में एक ऑटो यू-टर्न ले रहा था जो कैंटर से टकरा गया। सड़क हादसे के दौरान ऑटो चालक, उसके साथ बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक व अन्य व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























