
बृजघाट पहुंचे विद्युत अफसर, किया स्थलीय निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने की संभावना के मद्दे नजर जिला प्रशासन व पुलिस तथा विद्युत विभाग पूरी तरह सक्रिय होता है और कावड़ियों की सुरक्षा व उन्हें सहूलियतें प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है।
विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता का अधीक्षण अभियंता ने गुरुवार को बृजघाट के गंगा घाटों व कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर विद्युत कार्यों की समीक्षा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने विभाग के स्टाफ से कहा कि ब्रजघाट पर कावड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।
इससे पूर्व मंडल आयुक्त, डीआईजी, पुलिस कप्तान व जिला अधिकारी बृजघाट का दौरा कर व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। 30 जुलाई गुरुवार को कांवड़ियों का ब्रजघाट पहुंचना इस और इशारा करता है कि इस बार कांवड़ियों का सैलाब पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर देगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























