
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव देहरा के पास संचालित एक फैक्ट्री से धुआं निकलने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। मौके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार निकल रही जहरीली गैस के कारण उनकी सांसों पर संकट मंडरा रहा है। वह नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। आंखों में जलन व गले में खराश की शिकायत हो रही है। आधिकारी मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।
हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव देहरा के पास स्थित एक कबाड़ फैक्ट्री में रात के अंधेरे में ऐसे पदार्थों को चलाया जाता है जिससे जहरीला धुआं निकलता है। चोरी छुपे इस कार्य को किया जा रहा है। ऐसे में आग की लपटे दूर से दिखाई देती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री द्वारा कबाड़ जलाया जाता है जिससे निकलने वाली रासायनिक गैसों से उनका जीना मुश्किल हो रहा है। जल्द से जल्द संबंधित विभाग मामले में कार्यवाही करें।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























