एन.एच. 9 पर स्थित हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर आए दिन दबंगई के मामले सामने आते रहते हैं। टोल कर्मी यात्रियों से दबंगई करने में ज़रा भी नहीं कतरा रहे। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कार सवार परिवार से मारपीट करते नज़र आ रहे हैं।
टोल कर्मियों की दबंगई इस कदर बढ़ चुकी है कि बीच बचाव कराने आई महिला से भी उन्होंने बदसलूकी करदी। पीड़ित ने पहले सोशल मीडिया पर टोल कर्मियों की इस नापाक हरकत के बारे में पोस्ट किया और अब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले के चलते चार टोल कर्मियों को गिरफ्तार भी किया है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996:

समाजसेवी स्व. श्री राजकृपाल जी के द्वितीय स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन:


























