पिलखुवा: अवैध खनन में लिप्त तीन डंपर सीज










पिलखुवा: अवैध खनन में लिप्त तीन डंपर सीज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन में सोमवार की देर रात खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन डंपर जब्त किए। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें कि कोहरे और बढ़ती ठंड के बीच तहसील क्षेत्र में एक बार फिर अवैध खनन माफिया सक्रिय हो गए थे। विभिन्न इलाकों से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर रात खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने पिलखुवा क्षेत्र में छापा मारा। मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता पाया गया। टीम को देखते ही वहां मौजूद माफिया भाग खड़े हुए। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन डंपरों को पकड़ा। सभी जब्त डंपरों को पिलखुवा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस और खनन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!