
हापुड़: बेचने के उद्देश्य से तीन वर्षीय बालक का किया था अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार, बालक बरामद
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ के तहसील चौपला से किडनैप हुए तीन साल के बच्चे के अपहरण की घटना का सफल खुलासा करते हुए मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर एक महिला समेत दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शिव पुत्र अशोक निवासी सिहानी बडौदा थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ और बरखा पत्नी अमित निवासी सटला थाना बीवी नगर जनपद बुलंदशहर है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि मूल रूप से कासगंज की रहने वाली हसीना ने हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते बताया था कि वह बुलंदशहर रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। उसका बड़ा बेटा मोहम्मद और तीन साल का छोटा बेटा हारून तहसील चोपला के आसपास भीख मांगते हैं। पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर को बाइक सवार शिवा और बरखा बच्चों को गर्म कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने तीन साल के हारुन का अपहरण कर लिया। पुलिस का कहना है कि बेचने के उद्देश्य से बच्चे का अपहरण किया। पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और आरोपियों को सोमवार को दबोच लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को दिल्ली रोड पर स्थित नाले के पास से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने अपहरत मासूम बच्चा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























