
पिलखुवा: चोरों ने मोबाइल टावर का ढांचा व उपकरण चोरी किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला छीपीवाड़ा में स्थापित मोबाइल टावर से ढांचा और उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रतिनिधि फिरोज खान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी का टेलीकॉम टावर हाजी अब्दुल करीम के मकान पर स्थापित था। 2 जून को वह साइट के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो मौके से टावर का पूरा ढांचा, शेल्टर, 20 केवीए का डीजल जनरेटर और अन्य उपकरण चोरी मिले। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























