
👁 33 views Views
खाते से निकाले 2.92 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने खाते से 2.92 लाख रुपए निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के मुक्तेश्वरा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई का मोबाइल व डेबिट कार्ड चोरी कर अज्ञात व्यक्ति ने खाते से 2.92 लाख रुपए निकाल लिए। देवेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके भाई अमित कुमार व भाभी अर्चना का गढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक में संयुक्त खाता है। आरोप है कि 11 जून को अज्ञात व्यक्ति ने उनके भाई का मोबाइल व डेबिट कार्ड चोरी कर लिया और रुपए निकाल लिए।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























