👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के 12 जोड़ी सफेद धातु की बिछिया, एक आधार कार्ड एक पैन कार्ड, लोहे की एक अलमारी, घटना में इस्तेमाल लोहे की एक सबबल को बरामद किया है। पुलिस ने मनीष पुत्र ऋषिपाल सैनी निवासी मोहल्ला शुक्लान खटीकों वाली गली थाना पिलखुवा, हिमांशु पुत्र बबली निवासी मोहल्ला रमपुरा बाल्मीकि बस्ती थाना पिलखुवा तथा अमित पुत्र रमेश निवासी कोटद्वार उजाला थाना कोटद्वार पौड़ी उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्र में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को सीटीए फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया है।आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।























