
पिलखुवा: निर्माणाधीन मकान से मिला अवैध पटाखों का जखीरा, ब्रांडेड पटाखे बरामद
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पिलखुवा पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से पटाखे का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांडों के पटाखे से भरे पांच कार्टून और 5 प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मदापुर मुस्तफाबाद स्थित एक निर्माणाधीन मकान के कमरे से ब्रांडेड पटाखे का भंडारण किया गया था जहां पर पांच कार्टून और पांच प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इकरार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैद्य लाइसेंस मौके पर नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने विसफोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























