
केंटर ने मिठाई से लदी बुलेरो में मारी टक्कर, महिला समेत दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़-स्याना मार्ग पर स्थित सलारपुर गांव में एक इंटर कॉलेज के ठीक सामने मिठाई से लदी बुलेरो पिकअप को केंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर के बाद बुलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमे लदा सामान सड़क पर बिखर गया और चालक भी घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन सवारों का हाल जाना और वाहन को सीधा कराया।
मेरठ के सरधना के रहने वाले शिवकुमार अपनी बुलेरो पिकअप में भारी मात्रा में मिठाई लाद कर मेरठ से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गढ़ स्याना मार्ग पर स्थित गांव सलारपुर में एक इंटर कॉलेज के सामने पहुंची तो अज्ञात केंटर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में सवार शिव कुमार और एक महिला घायल हो गए और मिठाइयां सड़क पर बिखर गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भर्ती कराया और वाहन को सीधा कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़
























