
पिलखुवा: शहीद स्मारक पर सफाई के दौरान सावन के चौथे सोमवार को मिला शिवलिंग
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के शैलेश फार्म स्थित शहीद स्मारक परिसर में सोमवार को स्थानीय निवासी स्वच्छता अभियान चला रहे थे। तभी सफाई के दौरान उन्हें एक प्राचीन शिवलिंग मिला। सावन के चौथे सोमवार को मिले शिवलिंग की सूचना क्षेत्रवासियों में पहुंची तो वह मौके पर पहुंचे और शिवलिंग के दर्शन किए। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार प्रवेश कुमार और अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने शिवलिंग को चंडी मंदिर में स्थापित किया। शिवलिंग के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे वह सफाई कर रहे थे। तभी उन्हें एक शिवलिंग मिला। जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को मिली तो वह दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने खुद को सौभाग्यशाली माना और शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, दही, धतूरा, पुष्प आदि चढ़ाया और दर्शन किए। कुछ भक्तों ने तो भजन कीर्तन भी शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने चंडी मंदिर में शिवलिंग को स्थापित कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























