पिलखुवा: ससुरालियों पर लगाया लोहे की रोड से पीटने का आरोप
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर की रहने वाली नाजमा पुत्री फैयाज ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मंगलवार को उसके साथ मार पिटाई की, जान से मारने की कोशिश की और लाठी-डंडों से पीटा। ईंट लगने से वह बेहोशों कर गिर पड़ी। पीड़िता का आरोप है इससे पहले भी कई बार उसके साथ अत्याचार हुआ है। उसके बच्चों को भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार मामला 23 जुलाई की शाम 4:00 बजे का है जब ससुरालियों ने उसपर ईंट और लोहे की रोड से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर उसने उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























