बदलते मौसम में वायरल की चपेट में आ रहे लोग
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): इस बदलते मौसम में खांसी, जुखाम, बुखार आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में दोपहर तक 400 से अधिक मरीज अपना उपचार करने के लिए पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों ने सभी को परामर्श दिया और बदलते मौसम में ठंडा पानी से दूर रहने की हिदायत दी।
मौसम के बदलाव के दौरान तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव की वजह से इन दिनों लोग वायरल, जुखाम आदि बीमारियों के शिकंजे में आ रहे हैं जिसकी वजह से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों की सलाह है कि इन दिनों पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, आसपास कहीं पानी जमा होने ना दे और ठंडे पानी से बचें। इस मौसम में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। 400 से अधिक मरीज शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे और अपना उपचार कराया।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























