जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता में अजरा व पोस्टर प्रतियोगिता में स्नेहा सैनी ने बाजी मारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को ‘भू जल संरक्षण’ (सप्ताह)के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई- एक की अधिकारी डॉ. सर्वेश के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.सर्वेश ने छात्राओं को ‘जल संरक्षण’ विषय पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने जल संरक्षण विषयाधारित पोस्टर बनाए।छात्राओ द्वारा बनाए गए पोस्टर जल संरक्षण का संदेश पूरी तरह संप्रेषित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ. अरुणा शर्मा ने भूजल संरक्षण पर प्रतिदिन जीवन में व्यर्थ होने वाले जल को समुचित तरीके से संरक्षित करने के सुझाव भी दिए। भाषण प्रतियोगिता की निर्णायिका प्रो.करुणा गुप्ता ने अपना निर्णय देते हुए प्रथम कु. अजरा, द्वितीय कु. पूजा एवं तृतीय कु. रोशनी के पक्ष में निर्णय दिया तथा प्रो. मनीला रोहतगी ने पोस्टर प्रतियोगिता का निर्णय देते हुए कु. स्नेहा सैनी को प्रथम, कु. अभिलाषा को द्वितीय कुमारी वर्षा रानी को तृतीय पुरस्कार हेतु नामित किया। समापन पर संयोजिका डॉ. सर्वेश ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ. जया शर्मा, श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती धनेश्वरी कबीरा एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























