नगर पालिका में होगा 5 सभासदों का मनोनयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश मे स्थानीय निकायों में सदस्यों के मनोनीत होने की सुगबुगाहट ने भाजपा कार्यकर्ताओं में खून का दौड़ बढ़ा दिया है और वे मनोनयन को लेकर सक्रिय हो उठे है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के बोर्ड में 5 सभासद मनोनीत होने है। सम्भावित उम्मीदवारों की सूची को प्रदेश भाजपा हाईकमान को प्रेषित करने का दायित्व क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया गया है औऱ सूची में जिलाध्यक्ष की सहमति भी होगी। हाईकमान ने स्पष्ट कहा है क सूची में समर्पित व जमीनी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए। क्षेत्रीय, राजनीतिक व सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाए।
उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 9 (घ) में यह व्यवस्था दी गई है कि नगर पालिका प्रशासन में विशेष ज्ञान व अनुभव रखने वाले व्यक्तियों में से नाम निर्दिष्ट किए जाएंगे।
सभासदों के मनोनीत होने से बोर्ड मे भाजपा सदस्यों की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो जाएगी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























