
पिलखुवा: कान्हा श्याम रेस्टोरेंट में लगी आग, मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित कन्हा श्याम रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मामला गुरुवार की सुबह का है जब पिलखुवा में स्थित कान्हा श्याम रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग के कारण चारों ओर काला धुआं फैल गया जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। मामले की जानकारी लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने मोर्चा संभाला और आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। वहीं आग लगने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि सामान जलकर राख हो गया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























