
हापुड़-दिल्ली रोड पर भवन निर्माण से आवागमन में बाधा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ दिल्ली रोड पर स्थित बजाज बाइक शोरूम के पास निर्माणाधीन एक चार मंजिले व्यवसायिक भवन ने सारे कायदे कानून ताक पर रख दिए हैं और निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। भवन निर्माता ने हवा में भी अतिक्रमण कर लिया है। भवन के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
भवन निर्माण मुख्य मार्ग सड़क के मध्य से 75 मीटर की दूरी पर प्राधिकरण से स्वीकृत के बाद ही किया जाता है परंतु चार मंजिले भवन निर्माण के लिए कोई स्वीकृति नहीं ली गई। और दिन रात निर्माण को गति दी जा रही है। निर्माण सामग्री पर 28% जीएसटी है जिसे अदा नहीं किया है और विकास शुल्क भी चोरी किया जा रहा है। यदि भवन के निर्माण पर नजर डाली जाए तो लंबे-चौड़े इलाके में 50 फुट ऊंचा तक बनाया जा रहा है। भवन निर्माण में कालेधन को खपा कर सफेद किया जा रहा है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण को इस और ध्यान देकर राजस्व वसूली की जाए।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























