
पिलखुवा: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, चार घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है जिसे पुलिस ने मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीण राजकुमार सिंह तोमर ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस दौरान पहले मारपीट हो चुकी है। रविवार को दोनों पक्षो में समझौते का प्रयास हो रहा था। तभी एक पक्ष के पांच लोग उसके घर में घुसकर गोलू के साथ मारपीट करने लगे और हथियार से हमला कर दिया जिसमें गोलू, हिमांशु, कुलदीप उर्फ टिल्लू व दीपक कुमार घायल हो गए। पुलिस ने मामले में घायलों का अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731






















