
पिलखुवा: छेड़छाड़ के आरोप में नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने पिलखुवा की रहने वाली युवती की तहरीर के आधार पर नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता ने बताया कि वह नोएडा में एक रियल एस्टेट फर्म में काम करती थी। दो दिन पहले कारोबारी मनीष ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



















