
युवक की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गहने हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के संजय बिहार में दो युवकों पर एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को सिगरेट पिलाकर, उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपियों ने वीडियो बनाकर गहने हड़प लिए। आरोप है कि आरोपियों ने युवक की बुजुर्ग दादी के गले से सोने की चैन उतारकर उसकी जगह नकली चैन पहना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संजय बिहार के रहने वाले ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के मयंक और निहाल ने उनके पुत्र गर्वित से दोस्ती की थी। दोनों घर आने जाने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने मानसिक रूप से कमजोर गर्वित को सिगरेट पिलाई और उसकी वीडियो बना ली जिसे वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने गर्वित की दादी के गले से सोने की चेन उतरवा कर नकली चैन पहना दी। अलमारी से करीब तीन तोले सोने की चेन, टीका, अंगूठी व अन्य गहने भी चुरा लिए। सच्चाई जानने पर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ओमवीर सिंह की तहरीर पर मयंक व निहाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


















