
पिलखुवा: मयूरी व कार चालक के बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गांधी रोड स्थित बाजार पुल के पास मयूरी चालक और कार चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि मयूरी चालक और कार चालक के बीच किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















