
👁 33 views Views
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी पत्नी योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















