
निजी फोटो-वीडियो प्रसारित करने के आरोप में महिला पर केस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी फोटो और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने दूसरी महिला पर यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी निजी फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा कीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना के बाद उसे लगातार धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।
वहीं आरोपी महिला ने इन आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि फोटो-वीडियो उसे किसी अन्य व्यक्ति से प्राप्त हुए थे और उसने पीड़िता को समझाने के उद्देश्य से भेजे थे। आरोपी ने बदनाम करने की नीयत से फोटो-वीडियो प्रसारित करने से इनकार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















