
👁 41 views Views
नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अतुल पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी भीम नगर गढ़ रोड हापुड़ को सोमवार को ग्राम लोधीपुर से सोटावाली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। आरोप नाबालिक को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित चल रहा था जिसके ऊपर पोक्सो एक्ट व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















