
हापुड़: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो कारों में मारी टक्कर, तीन लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चल रही दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस मिलक निवासी चालक सोनू चला रहा था। इसी दौरान बस ने आगे चल रही किया कार और स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कारों में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार दिलाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





















