
गढ़ गंगा मेला मार्ग के चौड़ीकरण हेतु 2 करोड रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हर साल पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गढ़ गंगा मेले की तैयारी में जिला प्रशासन, पुलिस व सरकार जुट गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
जनपद हापुड़ में धर्मार्थ योजना के अंतर्गत गढ़ मेला मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा चौड़ीकरण हेतु सरकार ने 201 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने 45 दिन में कार्य पूरा करने हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बता दे कि इस वर्ष गढ़ गंगा मेला 14 नवंबर से शुरू होगा और मुख्य स्नान 23 नवंबर का है। इस बार मेले में 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















