पिलखुवा: पड़ोसी पर नशे की हालत में 10 साल की बच्ची को छत से फेंकने का आरोप










पिलखुवा: पड़ोसी पर नशे की हालत में 10 साल की बच्ची को छत से फेंकने का आरोप

हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ा खुर्द में 10 साल की बच्ची छत से गिर गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने उसे नशे की हालत में छत से नीचे फेंका है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार की शाम 10 वर्षीय बच्ची कृतिका पड़ोस में छत पर खेल रही थी, तभी पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति पर शराब के नशे में नीचे फेंकने का आरोप है। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। बच्ची के गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बनी है और बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटे आई हैं।

बच्ची के पीड़ित पिता सुरेश ने इस संबंध में पिलखुवा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने पीड़ित पिता की तहरीर पर घटना से जुड़े सभी तथ्यों के जांच के आदेश दिए है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!