
👁 0 views Views
पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर में दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर परिजनों संग अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव हिम्मतपुर निवासी शौकीन ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम उनका भतीजा अजहर अपने घर पर मौजूद था। तभी गांव का ही रहने वाला मुशबीर, मुफद्दिल, मुर्कम और रिहान घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447























