
पिलखुवा: पुलिस के सामने मारपीट करने वाले दो युवकों का शांति भंग में चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा : कोतवाली क्षेत्र के दिनेश नगर सोसायटी के पास शुक्रवार को बाइक टकराने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। पुलिस के सामने ही दोनों आपस में भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक युवक मारपीट पर उतारू हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि दिनेश नगर सोसायटी के पास दो युवकों में विवाद हो रहा है। वहां गांव कमालपुर के साकिब और मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा के अब्दुल माजिद में बाइक टकराने पर कहासुनी हो रही थी। अब्दुल माजिद पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट से बाज नहीं आया। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की
हापुड़: मेरठ स्वीट्स कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से कुछ दुकान आगे हुई शिफ्ट: 9897693627

























