हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा में स्थित हाईवे पर एक सब्जी से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और वाहन में सवार चालक का हाल जाना। साथ ही पुलिस को मामले अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सब्जियों को हाईवे से हटवाया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात का है जब सब्जियों से लदी एक पिकअप जैसे ही बदरखा गांव में स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पिकअप में लदी सब्जियां भी यहां-वहां बिखर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























