हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले लोदीपुर बिजली घर पर संगठन का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चौथे दिन दिन मंगलवार को भी जारी रहा जिन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। गांव नानपुर के कुछ ग्रामीण भी इस दौरान उपस्थित रहे। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह अनशन पर डटे रहेंगे। गलत तरीके से बिजली बिल बनाने संबंधी व अन्य मांगों को लेकर किसान अनशन पर डटे हुए हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले यह अनशन शनिवार को शुरू हुआ था। लोदीपुर बिजली घर पर शुरू हुए अनशन को चार दिन हो चुके हैं। निशुल्क नलकूप कनेक्शन की मांग, बिजली बिल में गड़बड़ी आदि समस्याओं व मांगों को लेकर पदाधिकारी अनशन पर बैठे हुए हैं। इस दौरान नवाब सिंह, ओंकार सिंह, अशोक सिंह, सतबीर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि अनशन में शामिल हुए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























