लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 10 घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में 15 हजार रुपए को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और गाली-गलौज हुआ। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों पक्षों की तरफ से हुए इस विवाद में महिला समेत 10 लोग घायल हो गए जिन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव सुल्तानपुर में हुए इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई। बताया जा रहा है की धारदार हथियार भी निकल आए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी बीच महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























