हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में एक बार फिर लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. पाइपलाइन खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए गड्ढा खोद रही जेसीबी मशीन भी फंस गई जिससे काम ठप हो गया और लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है. लगभग पिछले 24 घंटे से लोगों को असुविधा हो रही है.
आपको बता दें कि बाबूगढ़ छावनी के इलाकों में कुछ दिन पहले भी पाइप लाइन फटने से घरों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी. हालांकि कुछ घंटों बाद पाइप लाइन को दुरुस्त किया गया था लेकिन एक बार फिर पाइपलाइन खराब होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है जिससे काफी परेशानी हो रही है. पिछले लगभग 24 घंटे से इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है. दुरुस्त करने पहुंची जेसीबी मशीन भी गड्ढे में फंस गई. ऐसे में चुनौती दोगुनी हो गई है. फ़िलहाल पाइपलाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है.
























