निराश्रित गोवंश तथा निराश्रित स्वानों की देखरेख पर दें विशेष ध्यान:डिप्टी सीएम










निराश्रित गोवंश तथा निराश्रित स्वानों की देखरेख पर दें विशेष ध्यान:डिप्टी सीएम
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को हापुड जनपद में बन रही निर्माणाधीन पुलिस लाइन एवं निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया। इसके उपरांत दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में बने इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री, विधायक गणों सहित अन्य गणमान्यों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाऐं एवं विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी।
उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक जीएमडीआईसी को निर्देशित किया कि किसी भी उद्योगकर्ता को उनके कार्य में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होने कहा कि एमएसएमई में पंजीकृत उद्यमी को मिलने वाली सभी सरकारी सुवधाऐं मुहैया करवाई जाएं, शासन स्तर पर उन्हें कोई भी समस्या ना आने पाएं साथ ही उन्हें माल के खरीद—फरोख्त में मदद की जाएं। उन्होने जल निगम को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति को शुद्ध जल उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, इस सम्बंध में कोई भी कोताही ना बरती जाएं, कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत किये जाने वालें कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाएं। जिन सड़कों को आपके द्वारा खराब किया जाता है उन्हें नियमानुसार सही करवाया जाएं। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पंचायतों में पंचायती भवन बनाया जायें और सभी में पंचायत सहायक नियुक्त किये जाऐं। लोगों में बच्चों को शिक्षा सहित संस्कारवान बनाये जाने हेतु प्रेरित किया जाएं। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी स्वास्थ्य केन्द्र खुले रहे और उसमें स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहें, हर स्वास्थ्य केन्द्र पर सभी दवाईयां एवं स्टाफ उपलब्ध रहे। उन्होने कहा कि जहां चिकित्सक नहीं हैं वहां चिकित्सकों की भर्ती कराई जाएं। अस्पतालों में खराब वाहन व स्क्रैप को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही से खत्म किया जाएं। वाहन चालकों हेतु निविदा निकालते हुए नियमानुसार भर्ती करवाई जाऐं। उन्होने नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि स्ट्रीट वेन्डरों को ऐसे स्थानों पर दुकान दी जाएं जहां उनकी दुकाने सही चलें और यातायात भी प्रभावित ना होने पाएं। सभी स्ट्रीट वेन्डरों के लिए किसी स्कीम के तहत एक समान दुकानें दिलवाई जाएं जिससे शहर की सुन्दरता बढ़ें और उन्हें भी सुविधा उपलब्ध हो। उन्होने सेतु निगम, जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनपद की सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त किया जाएं, जहां कार्य रूका हुआ है उसे समयान्तराल में पूर्ण करवाया जाऐं। उन्होने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि किसी भी बच्चें को स्कूलों में कोई असुविधा ना होने पाएं। बच्चों को ज्ञानवान के साथ—साथ संस्कारवान भी बनाया जाएं। स्कूलों में पीटी का पीरियड में खेल—कूद करायी जिससे, जिससे बच्चों का मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी और बेहतर तरीके से हो। हमें जनपद हापुड़ को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में ही नहीं अपितु देश में भी नम्बर वन पर लाना है। जनपद का हर युवा भविष्य में देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें इसके लिए हमें उसे अभी से तैयार करना है, यह हम सभी की जिम्मेदारी हैं। उन्होने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में क्राइम ना बढ़े इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएं। चौकी स्तर पर पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएं कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार से क्राइम ना होने पाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, विधायक धौलाना धर्मेश सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती कविता माधरे, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, हापुड़ पिलखवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!