
पिलखुवा: छात्र को रास्ते में रोककर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित स्कूल में कक्षा 12 के छात्र को रास्ते में रोककर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिलखुवा के सिखेड़ा के रहने वाले छात्र सागर ने बताया कि वह मोहल्ला रमपुरा स्थित अपने स्कूल से घर लौट रहा था। तभी तीन युवकों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। छात्र ने बताया कि पिछले 15 दिनों से आरोपी किसी मामले को लेकर उस पर दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731


























