
रक्षाबंधन पर जल भराव के बीच नाव से अपने भाई तक पहुंची बहने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए खादर में जल भराव के बीच महिलाएं नाव से अपने भाइयों तक पहुंची और उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। महिलाएं नाव में एकत्र होकर गांव पहुंची और अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही भाई ने बहन को अपनी रक्षा का वचन दिया।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा में हुए उतार-चढ़ाव के कारण खादर के क्षेत्र में भी पानी भर गया है जिसकी वजह से संपर्क मार्ग पर जल भराव हो गया है। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं सफर तय कर जब क्षेत्र में पहुंची तो इलाके में जल भराव देख उन्होंने नावों से अपने भाइयों तक पहुंची और भाई को राखी बांधी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















