
ट्रेन से गिरकर यात्री घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह फरीदपुर-सिंभावली फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली जिसके बाद कस्बा चौकी प्रभारी आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान हरियाणा के झज्जर जनपद के रहने वाले विकास राठी पुत्र उदयवीर राठी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल के परिजनों के मामले से अवगत कराया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक ट्रेन से यात्रा कर रहा था। किसी कारणवश ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिरकर घायल हो गया?
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















