
परवेज अल्वी को जिला महामंत्री बनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता ने परवेज अलवी को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम द्वारा की गई। अब्दुल कय्यूम ने इस अवसर पर कहा कि परवेज अलवी जिला महामंत्री संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार के लिए काम करेंगे। इस कदम का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है।
इस नियुक्ति कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश सचिव अब्दुल वहाब, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष शेर दिन जिला सचिव तस्लीम, शहदाब, जिला प्रभारी शाहरुख, एडवोकेट शहजाद अली कानूनी सलाहकार महबूब अफजल वार्ड अध्यक्ष वारिस धौलाना जिला प्रवक्ता नसीम अकील फैसल युवा वार्ड अध्यक्ष, नईम परवेज मोहसिन युवा जिला उपाध्यक्ष अनीश जिला मंत्री मेरठ मंडल अध्यक्ष साजिद जाहिद इरशाद सैफी मीडिया प्रभारी अशरफ असलम नवाब मुकेश कुमार प्रमोद कुमार सिंह इकराम शामिल थे। महिला विंग से जिला अध्यक्ष अनीता और महिला नगर सचिव सहाना भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























