
जीएस कैंसर इंस्टीट्यूट का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया, “अब कैंसर के मरीजों को दिल्ली नहीं जाना पडेगा”: धर्मेश तोमर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। जीएस कैंसर इंस्टीट्यूट का द्वितीय स्थापना दिवस शुक्रवार को भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे और धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने संस्थान की दो वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद और भरोसे का केंद्र बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर किया गया। अतिथियों को विश्विद्यालय के वाईस प्रेसिडेंट अंकुर शर्मा ने पौधा देकर सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, नरेन्द्र शिशोदिया, हिन्दी कवि मोहित शौर्य, ब्लॉक प्रमुख धौलाना निशांत शिशोदिया तथा आईएमए हापुड़ के सचिव डॉ गौरव मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि जीएस कैंसर इंस्टीट्यूट ने अल्प समय में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के दम पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती हैं। जीएस कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक कैंसर उपचार उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। हिन्दी कवि मोहित शौर्य ने पर्यावरण दिवस व कैंसर को हिन्दी से जोडते हुए काव्य पाठ किया।
विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि पहले गंभीर कैंसर उपचार के लिए मरीजों को दिल्ली और बड़े महानगरों की ओर जाना पड़ता थाए लेकिन अब हापुड़ में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो रहा है।
डॉ ललिता सिंघल, डॉ0 विक्रम सिंघल ने बताया कि पिछले दो वर्षों में हजारों मरीजों को कैंसर जांचए परामर्शए कीमोथेरेपीए रेडिएशन थेरेपीए पीईटी.सीटी स्कैन तथा अन्य उन्नत उपचार सुविधाएं प्रदान की गई हैं। मरीजों की संतुष्टिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा और मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवा प्रदान करना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
पूर्व सैनिक व अध्यक्ष मनवीर सिंह, के पी सिंह, राजेश चौधरी, आदिल चौधरी व 20 से भी अधिक सैनिकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर संस्थान के प्रति आपने विचार रखे एवं शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर संस्थान के डीन डा0 प्रदीप गर्ग, एम0एस0 डॉ शरद गोयल, सी0एच0ए0 डॉ0 एस0 कुमार, उपनिदेशक अंकित विझ, मनोज शिशौदिया, नवनीत भारद्वाज, विकास शर्मा, आर के अग्रवाल, सीमा अग्रवाल एस0एन0 सिंह, कुलसचिव सुमित सिंह, भावना सिंह, हिमाद्री कलिटा, डा0 अरूण एवं समस्त हेड विभाग आदि उपस्थित रहें।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























