
गंगानगरी बृजघाट पर पार्किंग ठेका निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने गंगानगरी बृजघाट पर पार्किंग वसूली के ठेके को निरस्त कर दिया है। नई व्यवस्था होने तक बृजघाट पार्किंग वसूली नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पार्किंग शुल्क वसूल करते हुए पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पार्किंग वसूली ठेका निरस्त होने के बाद अब नई टेंडर प्रक्रिया 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जबतकनयाठेका नहीं हो जाता, तब तक ब्रजघाट क्षेत्र में किसी भी वाहन चालक सेपार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि पुराना ठेका समाप्त हो चुका है, लेकिन अंतिम पांच दिनों की वसूली का भुगतान ठेकेदार ने नहीं किया है। इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं ईओ ने कहा कि है। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। ठेकेदार पर 28 लाख रूपये का बकाया चल रहा है, जिसको नोटिस जारी किया
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651
























