हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीछे की ओर बने ओवरहेड टैंक के हालात इन दिनों बेहद खराब है। सीएचसी प्रभारी डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बजट का इंतजार है जिसके आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल जो चीजें लटकी हुई है उन्हें हटाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए जल निगम से एनओसी भी स्वास्थ्य विभाग ने ले ली है।
आपको बता दें कि गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में एक ओवरहेड टैंक बना हुआ है जो इन दिनों खस्ताहाल है जिसकी वजह से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री के अनुसार मामले में संबंधित विभाग द्वारा एनओसी ली जा चुकी है और बजट आने के पश्चात आगे का काम शुरू होगा। बता दें कि सीएचसी के लिए नए ओवरहैड टैंक का निर्माण हो चुका है। जर्जर अवस्था में खड़े इस ओवरहैड टैंक को बजट आने पर गिराया जाएगा।
























